
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, कोरोना के प्रतिबंधों को लेकर दिए ये निर्देश
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को पत्र लिखा गया है. पत्र के जरिए राज्यों से कोरोना रोकथाम को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को संशोधित या फिर हटाने का निर्देश दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोरोना प्रतिबंधों के चलते किसी आम जनता को परेशानी या फिर आर्थिक गतिविधियों में रोकथाम नहीं होनी चाहिए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राज्यों में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है, इसलिए राज्य की ओर से लगाए गए कोरोना के प्रतिबंधों को कम किया जाए. पत्र में लिखा गया है कि कोरोना महामारी के नए केसों में पिछले सप्ताह से गिरावट दिख रही है. नए केसों की प्रवृत्ति को देखते हुए लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंधों से लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों में बाधा नहीं आनी चाहिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











