
दिल्ली से संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान सहित कई देशों की कर चुका है यात्राएं
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि आरोपी एक वैज्ञानिक के संपर्क में था. साथ ही वह पाकिस्तान सहित कई देशों की यात्राएं भी कर चुका है.
दिल्ली पुलिस ने एक 59 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है. इन गतिविधियों में एक विदेशी परमाणु वैज्ञानिक के साथ संबंध और झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट शामिल है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
कई देशों की यात्रा कर चुका है आरोपी
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल हुसैनी के रूप में हुई है और उसे सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन व सैयद आदिल हुसैनी के नाम से भी जाना जाता है. उसे दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: जासूसी के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत... हिसार कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी विदेश में स्थित एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था और पाकिस्तान सहित कई देशों की यात्रा कर चुका था. सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र हासिल किए.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आदिल जमशेदपुर के टाटा नगर का निवासी है. अधिकारी ने कहा, "आदिल और उसके भाई अख्तर हुसैनी पर विदेशों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कई भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का संदेह है."

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







