
दिल्ली से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे, लैंड फॉर जॉब स्कैम में कार्रवाई
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी.
इससे पहले ईडी की टीम ने शुक्रवार को आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर भी छापेमारी की.
लालू और राबड़ी से हुई पूछताछ
इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर उनसे पूछताछ की थी. इसके अगले दिन सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी. यहां सीबीआई ने लालू यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी. लालू यादव अभी दिल्ली में मीसा भारती के घर पर ही रुके हैं.
ये भी पढ़ें: करोड़ों की लैंड, गिफ्ट डीड का जाल और रेलवे में नौकरियां... लैंड फॉर जॉब स्कैम की हर एक डिटेल जिसमें घिर गई है लालू फैमिली
क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम? ड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है. उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









