
दिल्ली से गुजरात तक बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें तस्वीरें
AajTak
देश के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपाया है. दिल्ली-एनसीआर में सड़कें दरिया बन गई हैं, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. गुरुग्राम में सड़कें पानी से लबालब हैं और गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों के बेसमेंट तालाब बन गए हैं और गाड़ियां पानी में डूबी हैं. गाजियाबाद में भी बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहां सड़कों, कॉलोनियों और अंडरपास में पानी भरा है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











