
दिल्ली: साइबर ठगों ने CBI अफसर बन महिला से ऐंठे 2 लाख, 6 घंटे किया 'डिजिटल हाउस अरेस्ट'
AajTak
दिल्ली पुलिस ने तीन साइबर ठगों को एक महिला से 2 लाख रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में खुद के सीबीआई अधिकारी बताकर महिला से 2 लाख रुपये ऐंठ लिए थे. इस दौरान उन्होंने महिला को छह घंटे तक डिजिटल हाउस अरेस्ट भी रखा.
साइबर ठगों ने दिल्ली की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर दो लाख रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक महिला से जालसाजों ने छह घंटे में 2 लाख रुपये ठग लिए. आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और पीड़िता को छह घंटे तक घर में डिजिटल हाउस अरेस्ट भी कर-कर रखा.
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने यह दावा कर उसे पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर किया कि उसके पति को एक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था और अगर उन्होंने पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो वह इस मामले को सार्वजनिक कर देंगे. घटना की जानकारी होने पर महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का पति नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) में कर्मचारी है.
बिहार के हैं तीनों आरोपी: पुलिस
पुलिस ने बताया का इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय राजू रे, 29 वर्षीय गुड्डू कुमार शर्मा और 22 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है. तीनों लोग बिहार के रहने वाले हैं.
पूर्वोत्तर दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर जॉय टिर्की ने बताया, "एनडीएमसी के एक कर्मचारी से शिकायत मिली थी कि उसकी पत्नी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और कॉल करने वालों ने खुद को सीबीआई अपराध शाखा के अधिकारियों के रूप में पेश किया."
पुलिस कमीशन के अनुसार, आरोपियों ने महिला को बताया कि बलात्कार के मामले में उसके पति की गिरफ्तारी के बारे में बताया और उसे रिहा करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की और भुगतान न करने पर उसकी गिरफ्तारी की बात को सार्वजनिक कर रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच उनकी छवि खराब करने की धमकी दी."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











