
दिल्ली: साइकिलिंग कर रहे बिजनेसमैन को आर्मी ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
AajTak
मृतक बिजनेसमैन कंवर अरोड़ा साइकिलिंग के शौकीन थे और अक्सर अपने घर से काफी दूर अलग-अलग रूटों पर साइकिलिंग करते थे. गुरुवार को अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए. तभी वहां से गुजर रहे आर्मी के एक ट्रक ने कुचल दिया.
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक आर्मी ट्रक ने साइकिलिंग कर रहे एक बिजनेसमैन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कंवर अरोड़ा (26) के रूप में हुई है. वे एक युवा बिजनेसमैन थे और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साइकिल लुब्रिकेंट्स और स्पेयर पार्ट्स बनाने की फर्म चलाते थे.
पुलिस के मुताबिक मृतक कंवर अरोड़ा साइकिलिंग के शौकीन थे और अक्सर अपने घर से काफी दूर अलग-अलग रूटों पर साइकिलिंग करते थे. आमतौर पर वह इंडिया गेट और उसके आस-पास के इलाके की खुली चौड़ी सड़कों पर साइकिलिंग करने जाया करते थे, जहां रोज सुबह बड़ी तादाद में लोग साइकिलिंग करने आते हैं.
गुरुवार सुबह 7:10 मिनट पर वह सरदार पटेल मार्ग पर स्थित मशहूर आईटीसी मौर्या होटल के पास पहुंचे तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गए. तभी वहां से गुजर रहे आर्मी के एक ट्रक ने कुचल दिया. पीसीआर के जरिए चाणक्यपुरी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सड़क हादसे में कोई व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है. मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल हुए व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
चश्मदीदों की मानें तो हादसे के बाद भी ट्रक ड्राइवर मदद के लिए मौके पर रुका नहीं, बल्कि ट्रक लेकर वहां से चला गया. ट्रक सेना भवन का बताया जा रहा है. पुलिस ने आर्मी के अधिकारियों से संपर्क करके उन्हें इस घटना की जानकारी दी है और ट्रक ड्राइवर के बारे में जानकारी मांगी है. ताकि उसे इस मामले में गिरफ्तार किया जा सके. हालांकि पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसकी मदद से आर्मी ट्रक की पहचान हो पाई है. फिलहाल चाणक्यपुरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







