
दिल्ली सरकार का ऐलान: छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, बस ये है शर्त
AajTak
दिल्ली सरकार ने 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' के तहक फ्री कोचिंग सुविधा फिर से शुरू करने की घोषणा की है. इसके अंतर्गत दिल्ली के एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा.
दिल्ली सरकार ने होनहार गरीब बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है. सरकार उन छात्रों की मदद के लिए फ्री कोचिंग सुविधा शुरू करने जा रही है, जो इंटेलिजेंट हैं लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के चलते हायर एजुकेशन प्राप्त नहीं कर पाते. दिल्ली सरकार ऐसे होनहार छात्रों को फ्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी. इसके अंतर्गत सिविल सर्विसज एग्जाम, इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी शामिल है.
'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' के अंतर्गत दिल्ली के एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है. शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वर्तमान सीएम आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की.
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछड़े वर्ग के लोग, गरीबों के बच्चे बुद्धिमान हैं, लेकिन उनके पास उच्च शिक्षा के लिए संसाधन नहीं हैं. हमारी सरकार इन छात्रों को वे सभी अवसर देना चाहती है जो मुझे IIT की तैयारी के दौरान एक छात्र के रूप में मिले थे.'
उन्होंने कहा कि इससे पिछड़े और वंचित वर्ग के छात्रों को बिना फीस के अच्छे कोचिंग संस्थानों में पढ़ने का मौका मिलेगा. उन्हें खुशी है कि दिल्ली सरकार ने एसएससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग सुविधा एक बार फिर से शुरू की है. जिन कोचिंग संस्थानों का पैसा बकाया है, उन्हें जल्द से जल्द अदा कर दिया जाएगा. ताकि गरीब और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को इसका लाभ मिल सके.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मेरे जेल जाने के बाद फ्री कोचिंग सुविधा बंद कर दी गई थी. इन योजनाओं को बंद करने के पीछे एक मकसद था. केजरीवाल के साथ 'आप' नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार की कई योजनाओं को राजनीतिक उद्देश्य के चलते बंद करा दिया है.' हालांकि 'आप' पार्टी के इन आरोपों को बीजेपी खारिज करती है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










