
दिल्ली: सज गए पुरानी दिल्ली के बाजार , ईद को लेकर उत्साह
AajTak
रमजान का एक महीना पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है. इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. जिसमें मीठी सेवइयां एक दूसरे के घर पर दी जाती है और उनको ईद की बधाई देते हैं. ऐसे में दिल्ली के बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है.
रमजान के पाक महीने की शुरुआत होने जा रही है. लगभग दो साल के लंबे वक्त के बाद दिल्ली के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है. पुरानी दिल्ली का जामा मस्जिद का बेहद बाजार पूरी तरीके से सज चुका है. पूरी बाजार की रौनक देखते ही बन रही है. बाजार को बेहद ही सुंदर झालर से सजाया गया है. रंग बिरंगे झालर दूर-दूर से आए लोगों में उत्साह बढ़ा रही है.
जामा मस्जिद के इस खास बाजार में सेवइयों की दुकानें पिछले साल के मुकाबले खूब सजी हैं. जहां आपको अलग-अलग तरह की सेवाइयां की वैरायटी देखने को मिल जाएंगी. इसके साथ ही शीरमाल और जमजम इत्र भी बाजार में खूब बिक रहा है. जैसे-जैसे ईद के दिन नजदीक आएंगे वैसे वैसे इन बाजारों में रौनक दिनों दिन बढ़ती जाएगी.
अहमदाबाद से अल्ताफ अपने पूरे परिवार के साथ रमजान का पर्व मानने के लिए दिल्ली के जमा मस्जिद के बाजार घूमने आए हैं. अल्ताफ ने बताया कि इस बार रमजान को लेकर खास तैयारियां करेंगे. पिछले दो साल से कोविड-19 गाइडलाइंस के कारण बाजार में नहीं आ सके.
अल्ताफ ने बताया कि रमजान के महीने में ज्यादातर खरीदारी रात के समय होती है, लेकिन नाइट कर्फ्यू होने के कारण ना खरीदारी कर पाए और ना ही रिश्तेदारों के घर जा पाए. अल्ताफ की पत्नी मेहरून ने बताया कि इस बार वह खास पुरानी दिल्ली के बाजार में सेवइयां लेने के लिए आई हैं और ईद के मौके पर इस सेवइयां को खास तरह से बनाकर अपने रिश्तेदारों के घर जाएगी और उनको बटेंगी.
पुरानी दिल्ली के बाजार में सालों से कारोबार कर रहे सलमान बताते हैं कि दो साल से कारोबार बेहद खराब रहा, लेकिन इस बार कोरोना पाबंदिया काफी हद तक हट चुकी है. बाजार में पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कारोबार अच्छा होने की काफी उम्मीद है. सलमान ने बताया इस बार होली भी खूब मिल-जुल कर मनाई और उम्मीद है इस बार की ईद भी खूब जोरशोर के साथ मनाई जाएगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







