
दिल्ली: शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत
AajTak
मृतक सुधीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सीने पर हृदय के पास और चेहरे तथा सिर पर रसोई के चाकू से वार के घाव मिले हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में बालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में साझा शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात 12:07 बजे गोविंदपुरी पुलिस थाने में पड़ोसियों के दो समूहों के बीच झगड़े को लेकर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.
यहां लोगों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों के दो समूहों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी. सुधीर, उसके भाई प्रेम और उनके दोस्त सागर को चोटें आई थीं. उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. पुलिस लगभग 3 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंची, तो पता लगा कि सुधीर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. प्रेम (22) चोट के कारण बेहोश है और बयान नहीं दे सकता. सागर (20 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने मारी कई राउंड गोलियां
पुलिस ने बताया कि आरोपी भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटों संजय (20 वर्ष), राहुल (18), 'ए' (नाबालिग होने के कारण पहचान उजागर नहीं किया जा सकता) को हिरासत में लिया गया है. भीकम गोविंदपुरी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करता है. आरोपी और पीड़ित दोनों गोविंदपुरी की गली नंबर 6 के बिल्डिंग 482 की पहली मंजिल पर किरायेदार हैं. उनका शौचालय साझा था. पड़ोसियों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब 'ए' ने शौचालय का इस्तेमाल किया और फ्लश नहीं किया.
यह भी पढ़ें: सरकार से बातचीत के लिए आज भर शंभू बॉर्डर पर इंतजार... नहीं तो कल दिल्ली कूच करने के लिए किसान तैयार
मृतक सुधीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सीने पर हृदय के पास और चेहरे तथा सिर पर रसोई के चाकू से वार के घाव मिले हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में बालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










