
दिल्ली: शराब के नशे में हुई बहस तो 2 युवकों ने दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला
AajTak
चिराग दिल्ली में दो युवकों ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मकान मालिक ने जब संदिग्धों को भागते हुए देखा तो पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अगले 15 घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली में शराब के नशे में टिप्पणी करने पर दो युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन तब तक मकान मालिक ने देखा कि दो युवक भाग रहे थे, जिसके बाद उसने तीसरे मंजिल पर आकर देखा तो वहां खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ था. मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने 15 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि 17 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे चिराग दिल्ली में एक घर की तीसरी मंजिल पर खून के सना हुआ एक युवक पड़ा हुआ मिला था, जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उसने सीढ़ियों पर कुछ लोगों की आवाज सुनी. उसके बाद उसने देखा कि उसके पड़ोसी धर्मेंदर और बिशन समेत कुछ लोग गंदा नाले पर छोटी पुलिया की ओर भाग रहे हैं.
पहला संदिग्ध 5 घंटे में ही पकड़ा गया
जब वह तीसरी मंजिल पर गया तो देखा कि उसका किराएदार लव महतो खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था. पीसीआर वैन ने घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसी के तहत दिल्ली के मालवीय नगर में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस टीम ने आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो संदिग्धों की पहचान धर्मेंद्र और भीष्म के रूप में हुई, जो दक्षिण दिल्ली इलाके में घरेलू नौकर के रूप में काम करते थे. उसके बाद खुफिया जानकारी की मदद से धर्मेंद्र को चिराग दिल्ली से ही पांच घंटे के भीतर पकड़ लिया गया.
15 घंटे में पकड़ा गए दोनों संदिग्ध
उसके बाद दूसरे संदिग्ध को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन भेजा गया. उसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात टीम ने 15 घंटे के भीतर भीष्म नाम के संदिग्ध को पकड़ लिया. पूछताछ में संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे नशे की हालत में थे और उनके बीच तीखी बहस हुई थी. इसिलए उन्होंने लव महतो को चाकू मार दिया. पुलिस ने मृतक की हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











