
दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर हंगामा, मास्क पहनकर पहुंचे AAP विधायकों को मार्शल ने किया बाहर
AajTak
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में विधायकों ने मास्क पहनकर प्रदर्शन किया और सरकार पर एक्यूआई डेटा में हेराफेरी का आरोप लगाया. वहीं, हंगामे के कारण विधायकों को सदन से मार्शल आउट कर दिया गया.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में 'AAP' विधायकों ने मास्क लगाकर BJP सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. AAP ने दिल्ली सरकार पर ग्रेप की पाबंदियों को कड़ाई से लागू न करने और एक्यूआई के आंकड़े मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है और बीजेपी की चार-इंजन सरकार प्रदूषण का समाधान करने के बजाए आंकड़े बदल रही है.
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP विधायक आतिशी ने प्रदूर्शन के दौरान कहा, 'दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है. पिछले चार महीने से दिल्ली वाले जहरीली हवा में सांस नहीं ले पा रहे हैं. बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं, अस्पतालों के वार्ड भरे पड़े हैं. एम्स जैसे बड़े अस्पताल कह रहे हैं कि लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, लेकिन भाजपा की चार-इंजन सरकार ग्रेप को कड़ाई से लागू नहीं कर रही और एक्यूआई के आंकड़े मैनिपुलेट करने में लगी है.'
क्या प्रतिनिधि मास्क नहीं पहन सकते?
उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदूषण के मुद्दे पर काम करना तो दूर, चर्चा करने को भी तैयार नहीं है. आज हमें विधानसभा से इसलिए निकाला गया, क्योंकि हम मास्क पहनकर अंदर गए थे. दिल्ली में प्रदूषण से हाहाकार है और ऐसे में दिल्ली के प्रतिनिधि विधानसभा में मास्क भी नहीं पहन सकते?
आतिशी ने कहा कि ये शर्म की बात है कि दिल्ली के लोग जहरीली हवा से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार एक्यूआई मॉनिटर्स पर पानी छिड़कने के अलावा कुछ नहीं करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 साल में इस बार दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण हुआ है. पंजाब में पराली जलने का बहाना भी अब खत्म हो गया, क्योंकि केंद्र सरकार का डेटा बता रहा है कि वहां पराली नहीं जल रही. फिर ये प्रदूषण कहां से आ रहा है? दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा. प्रदूषण पर जुमलेबाजी नहीं, ठोस और तुरंत कार्रवाई चाहिए. दिल्लीवालों की हर सांस की लड़ाई हम सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताक़त से लड़ते रहेंगे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






