
दिल्ली: विदेशी महिला और बेटे का कत्ल, पुलिस को जानकारों पर शक
Zee News
कालकाजी इलाके में किर्गिस्तान की एक महिला व उसके बेटे की हत्या का मामला सामने आया है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में साउथ ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके में दोहरे मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. यहां किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की महिला और उसके बच्चे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. दिल्ली पुलिस को दोनों मृतकों की लाश बेड पर खून से लतपत पड़ी हुई मिली.
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान मिसकल जहूम्बेव और बेटे की पहचान मानस के तौर पर की. इस मृतक महिला और उसके बेटे की खून से लथपथ लाश घर में डबल बेड पर पड़ी हुई थी. इन दोनों के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे. पुलिस के मुताबिक जिस घर में लाश मिली है वो मृतक की एक मित्र का है और पुलिस अब उनसे भी पूछताछ कर रही है. पुलिस को अपनी शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या से एक दिन पहले ही पति से झगड़े के बाद वो महिला अपनी दोस्त के घर रहने आई थी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










