
दिल्ली: लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन के एंगल से हो रही जांच
AajTak
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं. पकड़े गए दोनों गैंगस्टर पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं. दोनों पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल, पंजाब पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. दोनों ने कई गुनाह कबूल किए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है. दोनों के मोबाइल फोन से पाकिस्तान, पोलैंड और कई दूसरे देशों के वर्चुअल नंबर बरामद हुए हैं. आतंकी कनेक्शन के एंगल से भी पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों गैंगस्टर से पूछताछ कर रही है. फिलहाल, दोनों पंजाब पुलिस की कस्टडी में हैं.
होमगार्ड और डिलीवरी बॉय की हत्या
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनो गैंगस्टर सगे भाई हैं. पंजाब पुलिस इनसे मूसेवाला हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ कर रही है. पुलिस के पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पंजाब के मजीठा में एक होमगार्ड और एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की टारगेट किलिंग में दोनों भाई शामिल थे. साथ ही दोनों हेरोइन की खरीद-फरोख्त से भी जुड़े हैं.
दुबई और पाकिस्तान से आए थे कई फोन
पूछताछ में यह बात भी पता चला है कि मूसेवाला हत्याकांड के बाद दोनों भाई के पास दुबई और पाकिस्तान से कई फोन कॉल्स आए थे. फोन करने वाले संदिग्धों ने कहा था कि मूसेवाल हत्याकांड हमने किया है. इस नाम पर जबरन वसूली प्रोटेक्शन मनी का धंधा और तेज करो. पुलिस के मुताबिक, पहले से ही दोनों भाई पर आर्म्स एक्ट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं.
पंजाब पुलिस कर रही है पूछताछ

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











