
दिल्ली: रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे थे विदेशी नागरिक, कई को लगाया चूना, पुलिस ने पकड़ा
AajTak
दिल्ली में एक ऐसे ही गैंग का भांडाफोड़ हुआ है, जो रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी में लगा हुआ था और लोगों को ठगने का काम कर रहा था.
कोरोना वायरस के महासंकट के बीच देश में रेमडेसिविर की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कालाबाजारी करने वाले भी इस वक्त एक्टिव हैं. दिल्ली में एक ऐसे ही गैंग का भांडाफोड़ हुआ है, जो रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी में लगा हुआ था और लोगों को ठगने का काम कर रहा था. दरअसल, दिल्ली पुलिस को 5 मई को रोहिणी की राखी गुप्ता का फोन आया, जिन्हें रेमडेसिविर की जरूरत थी. सोशल मीडिया पर मिले नंबर 9059756782 से उन्होंने रेमडेसिविर मांगी, जिसपर एक वाइल का दाम 5000 रुपये प्राप्त हुआ. राखी ने 5 इंजेक्शन के लिए ₹25000 दिए गए मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर दिए. यह अकाउंट नंबर ग्लोबल सप्लायर के नाम से चलाया जा रहा था. पैसे जमा होने के बाद यह नंबर बंद हो गया और राखी को ना तो इंजेक्शन मिले और ना ही उनका पैसा वापस मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की. बाहरी उत्तरी दिल्ली जिले के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया जो कि यह मामला बेहद संगीन था, इसलिए इसकी जांच में एक टीम को लगाया गया था. पुलिस के पास जांच के लिए एक फोन नंबर और एक अकाउंट बैंक का अकाउंट नंबर मौजूद था, पुलिस ने अपनी जांच यहीं से शुरू की. पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन पता लगाई, ये दिल्ली के ही खानपुर से चल रहा था.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











