
दिल्ली राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: आरोपी SUV ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
AajTak
बुधवार को अदालत ने गाड़ी चालक मनुज कथूरिया को जमानत नहीं दिए जाने का कारण बताया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पानी से भरी सड़क पर कार चलाते हुए दिखाया गया है.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की Rau's कोचिंग के बेसमेंट में हुए हादसे में गिरफ्तार SUV चालक मनोज कथूरिया की जमानत याचिका पर दिल्ली की अदालत ने गुरुवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. कल मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत खारिज होने के बाद उसने सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी.
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ हत्या का आरोप नहीं लगाया है. दिल्ली पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि 48 घंटों में की गई आगे की जांच में यह पता चला है कि धारा 105 BNS के फैक्ट इस स्तर पर पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाए हैं. जब IIT-दिल्ली की विशेषज्ञ टीम मौके पर आएगी और निरीक्षण के बाद अपने निष्कर्ष सौंपेगी तब इसका बेहतर आकलन किया जा सकेगा. अभी तक आरोपी के खिलाफ प्राथमिक अपराध धारा 281 बीएनएस का है, जिसके लिए अदालत उचित आदेश पारित कर सकती है.
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि आगे की जांच से पता चला है कि इस स्तर पर धारा 105 बीएनएस (हत्या के बराबर नहीं होने वाली गैर इरादतन हत्या) के फैक्ट पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाए हैं. IIT दिल्ली की टीम की ओर से निष्कर्ष सौंपने के बाद इसका बेहतर मूल्यांकन किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने अदालत से जमानत पर आदेश पारित करने का अनुरोध किया है, क्योंकि अब तक ड्राइवर पर आरोप लगाया गया प्राथमिक अपराध 281 बीएनएस (रैश ड्राइविंग) के तहत है. पुलिस ने सेशन कोर्ट के समक्ष यह दलील दी है. जहां आरोपी ड्राइवर ने जमानत याचिका दायर की है.
बुधवार को अदालत ने गाड़ी चालक मनुज कथूरिया को जमानत नहीं दिए जाने का कारण बताया. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पानी से भरी सड़क पर कार चलाते हुए दिखाया गया है. गाड़ी की तेज रफ्तार के कारण बड़े पैमाने पर पानी का बहाव दिख रहा है. कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध बताया है. बता दें कि टूटे गेट को जांच के लिए फोरेंसिक टीम ले गई है.
ड्राइवर मनुज कथूरिया पर क्या है आरोप दरअसल, इस हादसे के बाद जब घटना की जांच शुरू हुई तो दिल्ली पुलिस को एक गाड़ी नजर आई. पुलिस ने कहा कि कोचिंग सेंटर के बाहर पानी से लबालब सड़क पर यह गाड़ी तेज रफ्तार से गुजरी. इस गाड़ी के गुजरने के बाद ही कोचिंग सेंटर में पानी घुसना शुरू हुआ. आरोप है कि तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से पानी के प्रेशर से सेंटर का गेट टूट गया था. पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर गाड़ी के ड्राइवर मनुज को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









