
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ABP News
मौसम विभाग ने 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं.
भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. आज गुरुवार 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
कब और कहां होगी बारिशआईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 19-20 मार्च को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ जिलों में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 19 मार्च से 20 मार्च के दौरान पंजाब और राजस्थान में, 19 मार्च और 20 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को और पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.
दिल्ली का मौसमदिल्ली में आज देर शाम और कल 20 मार्च को आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है. इस भारी बारिश से जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी में बदला मौसमयूपी के कई जिलों में बुधवार रात मौसम अचानक बदल गया. रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हुई. कई जगह होर्डिंग्स और बैनर उड़ गए. करीब आधे घंटे तक हवाओं के 5 तेज झटके आए. मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है.

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












