
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ABP News
फेडरेशन ऑफ फार्मा आंत्रप्रेन्योर्स ने भी केंद्र सरकार को एक इमरजेंसी पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर अभी हस्तक्षेप नहीं हुआ तो देश में जरूरी दवाओं की भारी कमी हो सकती है.
ईरान जंग का असर अब सीधे भारत की दवाओं तक पहुंच गया है. कच्चे माल के बाद अब बाजार में पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, मेटफॉर्मिन और एज़िथ्रोमाइसिन जैसी आम जरूरत की दवाओं पर असर देखने को मिल रहा है. एसोसिएशन ने बताया `ये वो दवाएं हैं जो बुखार, शुगर, इंफेक्शन और सांस की बीमारी में रोज लाखों मरीज लेते हैं.`
फर्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
फेडरेशन ऑफ फार्मा आंत्रप्रेन्योर्स ने भी केंद्र सरकार को एक इमरजेंसी पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर अभी हस्तक्षेप नहीं हुआ तो देश में जरूरी दवाओं की भारी कमी हो सकती है. FOPE के पत्र के मुताबिक एक्टिव फर्मासूटिकल इंग्रीडियेंट यानी APIs ( कच्चे माल ) की कीमत महज 8-9 दिनों में 20% से 60% तक बढ़ गई है. इसके साथ ही दवा बनाने में काम आने वाले केमिकल सॉल्वेंट और इंटरमिडिएट की सप्लाई भी अनियमित हो गई है जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है.
सिर्फ कच्चा माल ही नहीं, पीवीसी कंपाउंड, बोतलें, फिल्म, एल्यू-एल्यू और फॉयल जैसी पैकेजिंग सामग्री की कीमतें भी कई गुना बढ़ गई हैं. FOPE का कहना है कि इससे मौजूदा प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट घाटे के सौदे बन गए हैं.

साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे 9 लोग, 30 दमकल गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं
Delhi News in Hindi: साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग लगने से एक इमारत में परिवार के नौ लोग फंस गए. दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.












