
विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
ABP News
कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने विदाई भाषण में तत्कालीन प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए सभी से सद्भाव की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई गलती हुई हो तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज सदन से सेवानिवृत्त हो गए. अपने विदाई भाषण में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए सभी से सद्भाव की अपील की. इस दौरान उन्होंने इशारों में अपना फ्यूचर प्लान भी बताया.
उन्होंने कहा कि - मुझे अटल बिहारी वाजपेयी की वह बात याद आती है-'मैं न थका हूं, न सेवानिवृत्त हुआ हूं.(न मैं टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं)' आगे चल कर हम और भी काम करेंगे.
माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अब मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से पार्टी के लिए मेहनत करेंगे. उनके बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं.
मैंने हमेशा विचारधारा के मार्ग पर चलने का प्रयास किया-दिग्विजय सिंह

साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे 9 लोग, 30 दमकल गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं
Delhi News in Hindi: साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग लगने से एक इमारत में परिवार के नौ लोग फंस गए. दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.












