
मिडिल ईस्ट में नई जंग की आहट! ईरानी हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र, सऊदी अरब ने दी बड़ी चेतावनी
ABP News
Saudia Arab Warning to Iran: सऊदी अरब में खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों ने बैठक की. इसके बाद सऊदी ने ईरान को हमले रोकने की चेतावनी दी. सऊदी ने कहा कि हथियार चलाने का अधिकार हमारे पार भी है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने बुधवार को ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उनका देश ईरान पर सैन्य कार्रवाई का पूरा अधिकार रखता है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान अपने पड़ोसियों से बातचीत में यकीन नहीं रखता, बल्कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, लेकिन ये दबाव बेकार है और उलटा पड़ जाएगा.
मिडिल ईस्ट युद्ध से मतलब नहीं, हमारे देश पर हमले रुकें: प्रिंस फैसल
फैसल बिन फरहान ने साफ कहा, 'सऊदी अरब इस दबाव में नहीं झुकेगा. ये दबाव राजनीतिक रूप से और नैतिक रूप से भी उलटा पड़ेगा. हमने साफ-साफ बता दिया है कि जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई का हक हम सुरक्षित रखते हैं.'
उन्होंने आगे बताया कि सऊदी अरब की अभी सबसे बड़ी चिंता खाड़ी देशों पर हो रहे हमले रोकना है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि युद्ध अभी खत्म हो जाए या अमेरिका-इजरायल ईरान की मिसाइल क्षमता को और कमजोर करें. बस इतना चाहिए कि उनके देश और पड़ोसी देशों पर हमले तुरंत बंद हो जाएं.

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












