
'प्यार हमसे, शादी मोदी जी से..' जब ठहाकों से गूंज उठी राज्यसभा, विदाई भाषण में पूर्व पीएम HD देवगौड़ा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने की टिप्पणी
ABP News
Kharge Rajya Sabha Farewell Speech: राज्यसभा में भाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व PM HD देवगौड़ा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के बारे में जिक्र किया. इनका भी राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है.
देश की उच्चसदन राज्यसभा बुधवार को ठहाकों से गूंज उठी. विरोध प्रदर्शन और शोर- शराबे से इतर सदन का नजारा ही देखने लायक था. विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक कमेंट ने सदन में मौजूद सदस्यों को हंसने पर मजबूर कर दिया. वह सदन में विदाई भाषण दे रहे थे. साथ ही इस दौरान उन्होंने बताया कि सदन में बिताए समय ने उन्हें किस तरह से समृद्ध किया.
भाषण के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री HD देवगौड़ा और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के बारे में जिक्र किया. इनका भी राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है. खरगे ने कहा कि देवगौड़ा प्रधानमंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया.
उन्होंने कहा कि 54 साल से जानता हूं. उनके साथ काम भी किया है. लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या हुआ. उन्होंने हमारे साथ डेटिंग की. हमसे प्यार किया लेकिन शादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर ली. खरगे ने जैसे ही ये बात बोली, पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गई. राज्यसभा में प्रधानमंत्री भी हंसते हुए नजर आए.
देवगौड़ा ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ बनाई थी सरकार

साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे 9 लोग, 30 दमकल गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं
Delhi News in Hindi: साउथ वेस्ट दिल्ली के साध नगर में भीषण आग लगने से एक इमारत में परिवार के नौ लोग फंस गए. दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.












