
दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रिंसिपल ने दीवारों को गोबर से लीपा, कहा- ये रिसर्च का हिस्सा
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल दीवारों पर गोबर लगाते हुए वीडियो में नजर आईं. उन्होंने बताया कि यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मकसद गर्मियों में कक्षाओं को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखना है. यह प्रयोग सी ब्लॉक के पोर्टा कैबिन्स में किया जा रहा है. मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लगाती नजर आ रही हैं. ये वीडियो कॉलेज के ही एक टीचर्स ग्रुप में खुद प्रिंसिपल ने शेयर किया है.
एक हफ्ते बाद शेयर होगा डेटा उन्होंने बताया कि यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है. रिसर्च फिलहाल प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा.
डॉ. वत्सला ने कहा, 'यह रिसर्च पोर्टा कैबिन्स में की जा रही है. मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है. कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं.'
गर्मियों में क्लासरूम्स को ठंडा रखने की देसी तकनीक इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे अपने स्टाफ के साथ मिलकर दीवारों पर गोबर लगा रही हैं. बताया गया है कि यह प्रयोग कॉलेज के सी ब्लॉक में हो रहा है, जहां गर्मियों में क्लासरूम्स को ठंडा रखने के लिए देसी तकनीक अपनाई जा रही है.
अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि 'जो लोग यहां पढ़ाते हैं, उन्हें अब कक्षाएं एक नए रूप में दिखेंगी. हमारा प्रयास है कि आपका पढ़ाने का अनुभव और बेहतर हो.'
गौरतलब है कि लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापना 1965 में हुई थी. यह कॉलेज रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर बना है और दिल्ली सरकार के अधीन आता है. कॉलेज का परिसर अशोक विहार में स्थित है और इसमें कुल पांच ब्लॉक्स हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











