
दिल्ली मेट्रो: रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर के लिए 3-कोच सिस्टम की सिफारिश
AajTak
DMRC का 3 कॉरिडोर के 65.2 किमी क्षेत्र में काम जारी है. ये कॉरिडोर 45 स्टेशनों में फैला है. इनमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (28.92 किमी), मजलिस पार्क-मौजपुर (12.55 किमी), पिंक लाइन और तुगलकाबाद-एरोसिटी (23.62 किमी) शामिल है. इसे सिल्वर लाइन कहा जा रहा है.
दिल्ली मेट्रो ने रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर के विस्तार के प्रावधान के साथ एक 3-कोच प्रणाली की सिफारिश की है. इससे पहले ही चौथे चरण के तहत कई परियोजनाओं को लेकर काम चल रहा है. DMRC प्रमुख विकास कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद मेट्रो भवन में कहा कि पहले की योजना मेट्रोलाइट नेटवर्क बनाने की थी. अब नई सिफारिश हाल ही में केंद्र को भेजी गई है.
वर्तमान में DMRC का 3 कॉरिडोर के 65.2 किमी क्षेत्र में काम जारी है. ये कॉरिडोर 45 स्टेशनों में फैला है. इनमें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (28.92 किमी), मजलिस पार्क-मौजपुर (12.55 किमी), पिंक लाइन और तुगलकाबाद-एरोसिटी (23.62 किमी) शामिल है. इसे सिल्वर लाइन कहा जा रहा है.
इससे पहले मार्च 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के 6 गलियारों में से 3 को मंजूरी दी थी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी में और सुधार होगा. दूसरे तीन प्रस्तावित कॉरिडोर, जिन्हें अभी तक केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी नहीं दी है, उनमें रिठाला-बवाना-नरेला, इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक शामिल हैं.
कुमार ने आगे बताया कि मूल प्रस्ताव रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर के लिए एक नियमित मेट्रो नेटवर्क बनाने का था. बाद में योजना एक मेट्रोलाइट नेटवर्क बनाने की थी, जो एक ऐसे क्षेत्र के लिए हो, जहां कम्यूटर ट्रैफिक कम हो. लेकिन सरकार ने टीओडी के तहत एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना की योजना बनाई.
उन्होंने बताया कि मेट्रोलाइट सिस्टम क्षेत्र यातायात की मात्रा को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा. इसके साथ ही तीन-कोच प्रणाली में भविष्य में विस्तार कर 6 कोच प्रणाली के विस्तार का प्रावधान भी होगा. दिल्ली के अन्य इलाकों के साथ नरेला उप-शहर के विकास को बढ़ावा देने और कनेक्टिविटी बुनियादी ढांचे को लाने के लिए, डीडीए सक्रिय रूप से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी लाने के लिए डीएमआरसी के साथ काम कर रहा है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









