दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करने वाले युवक पर केस दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
AajTak
वीडियो को ट्विटर पर टैग करते हुए लोग DMRC से भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस पर डीएमआरसी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं. यदि अन्य यात्री इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को देखते हैं, तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, टाइम आदि का विवरण देते हुए तुरंत DMRC हेल्पलाइन पर मामले की सूचना देनी चाहिए.
दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कहते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज किया है. हालांकि अभी तक आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से बाहर है. बताया जा रहा है कि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. दरअसल, इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने भी पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी.
इस वीडियो को ट्विटर पर टैग करते हुए लोग DMRC से भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस पर डीएमआरसी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं. यदि अन्य यात्री इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को देखते हैं, तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, टाइम आदि का विवरण देते हुए तुरंत DMRC हेल्पलाइन पर मामले की सूचना देनी चाहिए.
दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
दिल्ली महिला आयोग ने वीडियो को लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया है. DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा, 'वायरल वीडियो में एक शख्स को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से मास्टरबेशन करते हुए देखा जा सकता है. दिल्ली मेट्रो में इस तरह के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके."
चलती मेट्रो में युवक की शर्मनाक हरकत
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे युवक मेट्रो सीट में बैठा है. उसके ठीक बगल में एक लड़की भी बैठी हुई है. आसपास दूसरे यात्री मौजूद हैं. लेकिन इन सबसे बेपरवाह युवक अश्लील हरकत कर रहा होता है. उसकी करतूत देख कुछ यात्री उठकर चले जाते हैं. लेकिन युवक की शर्मनाक हरकत जारी रहती है. घटना के समय वह अपने मोबाइल में वीडियो देखता हुआ नजर आ रहा है. ऐसा लगता है कि जैसे कि वह कोई पोर्न क्लिप देख रहा हो.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











