
दिल्ली में CM के बाद अब मेयर भी BJP का होगा, आम आदमी पार्टी चुनाव से हटी
AajTak
दिल्ली में सीएम के बाद अब मेयर भी बीजेपी का होगा. आम आदमी पार्टी मेयर पद के लिए चुनाव में मैदान से हट गई है. दिल्ली में मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नए मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को होना है. मेयर चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है और अब तक किसी भी दल के उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. अब आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी. आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है.
एमसीडी की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान नामांकन के अंतिम दिन किया गया. आम आदमी पार्टी के इस फैसले के साथ ही यह तय हो गया है कि दिल्ली में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मेयर होगा. कुछ ही महीने पहले हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जीत मिली थी. बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता की अगुवाई में सरकार बनाई थी.
अब एमसीडी की सत्ता में भी बीजेपी की वापसी का रास्ता साफ हो गया है. एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद समीकरण बदले और नंबरगेम में बीजेपी आगे हो गई थी.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








