
दिल्ली में BJP की जीत के लिए केजरीवाल की AAP जिम्मेदार या कांग्रेस? देखें दंगल साहिल जोशी के साथ
AajTak
दिल्ली चुनाव के नतीजे जब से आए हैं तब से इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से कांग्रेस पर हमले जारी हैं. उद्धव ठाकरे की पार्टी से लेकर उमर अब्दुल्ला की NC तक कांग्रेस पर आप की हार का कसूर मड़ रहे हैं. तो इधर ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की मांग की जा रही है. ऐसे में सवाल ये कि दिल्ली में बीजेपी की जीत के लिए केजरीवाल सरकार की नाकामी जिम्मेदार है या कांग्रेस? देखें 'दंगल'.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










