
दिल्ली में 35 टुकड़े होने वाली श्रद्धा वाकर के पिता की मौत, बेटी के अंतिम संस्कार का करते रह गए इंतजार
AajTak
आफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर, 2022 को गिरफ्तार किया था. श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं और केस का ट्रायल चल रहा है.
श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर की रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ वसई में रहते थे. श्रद्धा वाकर (27) की 18 मई, 2022 को दिल्ली के महरौली इलाके में एक घर में उसके 28 वर्षीय प्रेमी और लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी. श्रद्धा और आफताब किराए के घर में महरौली में रहते थे.
विकास अपनी बेटी श्रद्धा की नृशंस हत्या के बाद से सदमे में थे. वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव के बचे हुए टुकड़ों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो सकी. चूंकि श्रद्धा के शव के अवशेष ही इस हत्याकांड में प्रमुख साक्ष्य हैं, इसीलिए दिल्ली पुलिस ने इन्हें उसके परिजनों को हैंडओवर नहीं किया. इस मामले का खुलासा श्रद्धा की हत्या के लगभग 6 महीने बाद हुआ.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के थाने में रखा बक्सा, लाश के टुकड़े और अदालतों की दौड़... पिता को आज भी है श्रद्धा वॉल्कर के अंतिम संस्कार का इंतजार
श्रद्धा का परिवार आफताब के साथ उसके रिश्ते को लेकर सहज नहीं था. इस वजह से श्रद्धा ने परिवार के साथ संपर्क तोड़ लिया था. श्रद्धा के दोस्तों ने उसके पिता विकास वाकर को जानकारी दी कि वे उससे ढाई महीने से अधिक समय से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इस सूचना के बाद विकास वाकर ने मुंबई पुलिस में अपनी बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की छानबीन के बाद पता चला कि श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली में रहती है. मुंबई पुलिस की ओर से इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया.
यह भी पढ़ें: श्रद्धा को मारने के बाद आफताब पूनावाला कैसे और कहां बॉडी पार्ट्स खपाता था? 3000 पेज की नई चार्जशीट में पुलिस ने पेश किए गूगल लोकेशन और सर्च हिस्ट्री के सबूत
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की तलाश शुरू की और आफताब को महरौली से उसके किराए के फ्लैट से अरेस्ट किया. पुलिस ने फ्लैट में रखे फ्रिज से श्रद्धा के शव के बचे हुए टुकड़े, खून के धब्बे और अन्य साक्ष्य बरामद किए. पूछताछ में आफताब ने अपना गुनाह कबूल किया. आफताब पूनावाला ने पुलिस को बताया कि 18 मई, 2022 को एक बहस के बाद उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. किसी को भनक भी न लगे और श्रद्धा के शव को आसानी ठिकाने भी लगाया जा सके, इसलिए आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े करके 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर दिया.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







