
दिल्ली में 3 सीट का फॉर्मूला मानेगी कांग्रेस? केजरीवाल पर पवार के दावे से उठा सवाल
AajTak
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देने के लिए तैयार है. अब सवाल ये है कि क्या कांग्रेस दिल्ली में तीन सीट का ऑफर मानेगी?
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन के अस्तित्व में आने के तुरंत बाद से ही इसमें आम आदमी पार्टी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब स्टेट यूनिट्स इसके खिलाफ खुलकर उतर आई थीं तो सीट बंटवारा कैसे होगा? ये भी गठबंधन की शुरुआत से लेकर अब तक अनसुलझी पहेली बना हुआ है.
सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर जारी चर्चा के बीच अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच से इस पर बयान दिया है. शरद पवार ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देने के लिए तैयार हैं. इस बयान के दो दिन बाद ही शरद पवार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. हालांकि, इस मुलाकात का एजेंडा क्या है? इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बात हो सकती है.
पवार के बयान को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस दिल्ली में तीन सीट के फॉर्मूले पर मानेगी? सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा हो, लोकसभा चुनाव में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई है. कम से कम आंकड़े तो यही कहानी कहते हैं. विधानसभा चुनाव के उलट लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पोजिशन और वोट शेयर, दोनों ही आम आदमी पार्टी की तुलना में बेहतर रहे हैं.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस 22.6 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 18.2 फीसदी रहा था. दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी. वोटों के लिहाज से देखें तो कांग्रेस को तब 19 लाख 53 हजार 900 वोट मिले थे. आम आदमी पार्टी को दिल्ली में कुल 15 लाख 71 हजार 687 वोट मिले थे.
ये भी पढ़ें- 'दिल्ली की 7 में से 3 सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार हैं केजरीवाल', India Today Conclave में बोले शरद पवार
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ दिल्ली के नेताओं की बैठक के बाद कहा था कि पार्टी सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस की ओर से अलका लांबा के इस बयान को लेकर बाद में सफाई भी आई लेकिन चर्चा ये भी रही कि दिल्ली कांग्रेस के नेता सभी सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरने के पक्ष में हैं. इसके पीछे दिल्ली में आम आदमी पार्टी से प्रतिद्वंदिता और गठबंधन कर केजरीवाल की सरकार बनवाने के बाद के खट्टे अनुभव ही नहीं, 2014 की तुलना में 2019 के चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का चढ़ा ग्राफ भी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







