
दिल्ली में ₹100 करोड़ की ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े रैकेट का पर्दाफाश, देखें
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में ₹100 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है. पुलिस ने पांच नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे रैकेट को चला रहे थे. इन लोगों ने ड्रग्स की डिलीवरी के लिए फूड डिलीवरी ऐप जैसा तरीका अपनाया था. जिस तरह से फूड डिलीवरी ऐप में डिलीवरी बॉय की रियल टाइम लोकेशन दिखती है, ठीक वैसे ही ड्रग्स ऐप में ग्राहक को रियल टाइम लोकेशन मिलती थी.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











