दिल्ली में सोलो एग्जीबिशन का आगाज, आर्टिस्ट परेश मैती की कला प्रदर्शन
AajTak
दिल्ली स्थित बिकानेर हाउस में इस एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है, जो 18 नवंबर तक चलेगी. परेश मैती इसमें करीब 40 साल के अपने पूरे काम का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शनी का आयोजन चार प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में किया जाएगा. 5 महीने के दौरान मैती अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे.
जाने-माने समकालीन आर्टिस्ट (Contemporary Artist) परेश मैती ने आज 5 नवंबर शाम 6 बजे से एक बड़ी सोलो एग्जीबिशन (एकल प्रदर्शनी) का आगाज किया है. दिल्ली स्थित बिकानेर हाउस में इस एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है, जो 18 नवंबर तक चलेगी. परेश मैती इसमें करीब 40 साल के अपने पूरे काम का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शनी का आयोजन चार प्रमुख शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में किया जाएगा. 5 महीने के दौरान मैती अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली स्थित आर्ट अलाइव गैलरी द्वारा प्रस्तुत मैती की एकल प्रदर्शनी, 'इनफिनिट लाइट' को 11 नवंबर से इंडिया हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) में भी प्रदर्शित किया जाएगा. शो के बारे में बात करते हुए क्यूरेटोरियल एडवाइडर और कवि रंजीत होसकोटे ने बताया कि प्रदर्शनी में मैती के "पेंटिंग, ड्राइंग, मूर्तिकला में योगदान के साथ-साथ सिरेमिक में उनकी कलाकारी को दर्शाया गया है. इनमें से प्रत्येक रूप में, मैती ने परिदृश्य और नदियों के दृश्य, भारत और दुनिया भर में अपनी यात्रा के दौरान अवशोषित की गई संवेदनाओं और दुनिया के बदलते मिजाज व मौसमों का बहुत की खूबसूरती से अपनी कला में दर्शाया है."
वहीं इसके बारे में मैती ने बताया कि मेरे काम में सबसे महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रकृति है. यह प्रकृति ही है, जो मैं चित्रकारी करता हूं. एक कलाकार के रूप में मैं देखता हूं और कल्पना करता हूं, जिसकी एक छवि खुद बनती है, जिसे मैं कैनवास पर व्यक्त करता हूं." उन्होंने कहा कि अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने अपने विषयों को देखने का तरीका बदल दिया है और उनकी रचनाओं में अतिसूक्ष्मवाद की भावना आ गई है. जीवन में, जब हम जो देखते हैं, उसे कैप्टर करने की कोशिश करते हैं, हम परिवर्तनों को देखने के अपने तरीके को भी बदलते रहते हैं. जिस तरह से मैंने 30 साल पहले एक परिदृश्य (Landscape) को देखा था, अब मैं वैसे नहीं देखता हूं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







