
दिल्ली में सुस्त पड़ा कोरोना! 24 घंटे में 1000 से कम मामले, रिकवरी दर बढ़कर 97.39%
AajTak
राजधानी में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो यहां 13,035 केस हैं. वहीं होम आइसोलेशन में अब कुल 6303 मरीज हैं. इसके साथ ही दिल्ली में रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी हो गयी है.
देश की राजधानी में कोरोना की गति थमती हुई नजर आ रही है. एक बार फिर यहां एक हजार से कम मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 956 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते चौबीस घंटे में कोरोना से 122 लोगों की मौत की भी खबर है. बीते 22 मार्च के बाद ये एक दिन में सबसे कम केस हैं. बता दें कि 22 मार्च को कोरोना के 888 मामले दर्ज हुए थे. कोरोना के ये घटते आंकड़े कहीं न कहीं राहत की तस्वीर दिखा रहे हैं. हालांकि कोरोना से जंग अभी ख़त्म नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटकर 1.19 फीसदी पहुंच गयी है. बीती 21 मार्च के बाद यह सबसे कम रिकॉर्ड दर है. 21 मार्च को दिल्ली में संक्रमण दर 1.03 फीसद थी. वहीं दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या पर नजर डालें तो बीते चौबीस घंटे में 122 मौत के साथ दिल्ली में अब तक का मौत आंकड़ा 24,073 पहुंच गया है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो यहां 13,035 केस हैं. वहीं होम आइसोलेशन में अब कुल 6303 मरीज हैं. इसके साथ ही दिल्ली में रिकवरी दर बढ़कर 97.39 फीसदी हो गयी है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











