
दिल्ली में सुबह टहलने जा रही महिला पर पड़ोसी के पेट डॉग ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, FIR दर्ज
AajTak
दिल्ली के शाहदरा में जब एक महिला सुबह टहलने जा रही थी तो उसके पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया. जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पेट डॉग के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में शाहदरा जिले के राम नगर इलाके में 60 वर्षीय महिला पर उसके पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना 17 मार्च की है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है, "सुबह करीब 7 बजे थे जब मैं सुबह टहलने के लिए जा रही थी. जैसे ही मैं अपने पड़ोसी अशोक के घर के पास पहुंची, उनकी पत्नी अपने कुत्ते को खाना खिला रही थी. कुत्ते ने मुझे देखते ही अचानक भौंकना शुरू कर दिया और मुझ पर हमला कर दिया."
कुत्ते ने पहले मेरी साड़ी फाड़ी: महिला
एफआईआर के मुताबिक, "मैं जमीन पर गिर गई, कुत्ते ने मेरी साड़ी फाड़ दी और मेरी दाहिनी हथेली को काटने लगा. मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया जब कुछ आने-जाने वालों ने मेरी मदद की. मैं अपने घर वापस आ गई और मेरा बेटा दीपक मुझे अस्पताल ले गया, जहां हमने पुलिस को बुलाया और उन्हें मामले के बारे में बताया."
पीड़िता का यह भी आरोप है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की थी. पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 (जानवर के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 337 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालने) के तहत एफआईआर दर्ज की है.
25 फरवरी को कुत्तों ने एक बच्ची को मार डाला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










