
दिल्ली में सब प्रदूषण झेल रहे, WFH देना मुश्किल...सिरदर्द से परेशान बुजुर्ग ने शेयर की बॉस की चैट
AajTak
रेडिट पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि प्रदूषित हवा के कारण वह दो दिनों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित था, लेकिन फिर भी वह नियमित रूप से कार्यालय आ रहा था. इसके बाद भी बॉस में उसे घर से काम करने को मना कर दिया.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक कर्मचारी ने दावा किया है कि खराब हवा से लगातार सिरदर्द होने के बावजूद उसे घर से काम (WFH) करने की अनुमति नहीं दी गई. उसने अपनी परेशानी और अपने सीनियर के साथ हुई चैट को रेडिट पर शेयर किया है. बॉस से की गई बातचीत का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि दिल्ली की जहरीली हवा से उसे दो दिनों से तेज सिरदर्द हो रहा है, फिर भी वह रोज ऑफिस जा रहा है.
टीम कई दिनों से कर रहे एयर प्यूरीफायर की मांग कर्मचारी ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट की वजह से वह पिछली रात 8:45 बजे तक ऑफिस में रुका था. अपनी हालत बिगड़ने से बचाने के लिए उसने सिर्फ एक दिन WFH मांगा, लेकिन सीनियर ने कह दिया कि “सब प्रदूषण झेल रहे हैं” और WFH देना मुश्किल है. टीम कई दिनों से एयर प्यूरीफायर मांग रही थी, पर कंपनी ने “अस्पष्ट कारण” देकर मना कर दिया.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर्मचारी ने इसे “बेतुका” बताते हुए कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की सेहत को हल्के में ले रहा है. कमेंट सेक्शन में, एक यूजर ने सलाह दी, "बस बीमारी की छुट्टी ले लो और काम को जहां भी हो, करने दो. तुम्हारा स्वास्थ्य सबसे जरूरी है. अगर काम बहुत जरूरी है, तो वे खुद ही घर से काम करने का प्रस्ताव दे देंगे."

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










