
दिल्ली में शोरूम का कैशियर गिरफ्तार, मालिक का एक करोड़ रुपये लेकर हुआ था फरार
AajTak
दिल्ली में एक शोरूम के मालिक का एक करोड़ रुपये लेकर भागने के आरोप में पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है. दुकान का एक करोड़ रुपये उसे बैंक में जमा करवाने के लिए दिया गया था लेकिन वो इन पैसों को लेकर फरार हो गया. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया.
दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में पुलिस ने कारोबारी महिला से एक करोड़ रुपये लेकर फरार होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है.
पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की रकम में से 93.46 लाख रुपये भी बरामद कर लिए है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गुड़गांव की रहने वाली थी, और साउथ एक्सटेंशन में उसकी कपड़े की दुकान है. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक ऋषभ है, जो उसकी दुकान पर कैशियर के रूप में काम करता था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली के उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि, 'मंगलवार को, हमेशा की तरह, ऋषभ ने 1 करोड़ रुपये कैश लिए और उसे डिफेंस कॉलोनी के एक बैंक में जमा कराने निकला. हालांकि इसके बाद उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा. दुकान की मालिक (महिला) ने उससे संपर्क करने और उसका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.'
इसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच शुरू की गई. पुलिस ने अपनी जांच के तहत अपराध स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया. डीसीपी ने कहा, जांच से पता चला कि ऋषभ पैसे लेकर स्कूटर पर भाग गया था और सरिता विहार और नेहरू प्लेस की तरफ गया था. उन्होंने कहा, 'यह भी पता चला कि वह अपना मोबाइल फोन बंद करने से पहले सचिन नाम के अपने दोस्त के संपर्क में था.'
इसके बाद पुलिस ने सचिन को हिरासत में लिया. उसने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही वो टूट गया और उसने बताया कि ऋषभ और उसकी पत्नी देहरादून में थे और खर्च के लिए लूटी गई रकम से से ढाई लाख रुपये निकाल लिए थे.
डीसीपी चौहान ने कहा, 'बाकी कैश उसने पुल प्रह्लादपुर इलाके में अपने चाचा के पास रख दिया था. एक टीम ने उसके चाचा के घर पर छापा मारा और वहां से 91.19 लाख रुपये बरामद किये. लेकिन ऋषभ वहां नहीं मिला था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









