
दिल्ली में वीकेंड पर उमस और बूंदाबांदी, फिर कब होगी झमाझम बारिश? जानें मौसम पर क्या है अपडेट
AajTak
Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलती रहेंगी. वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
Delhi Weather: बीते दो दिन में हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है. वीकेंड से पहले दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 2 अगस्त के लिए भी दिल्ली में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 अगस्त से 8 अगस्त तक दिल्ली के आसमान में बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 7 और 8 अगस्त को बारिश और बादल गरजने की संभावना है. इसके अलावा तापमान की बात करें तो 2 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना है.
दिल्ली में वीकेंड पर हल्की बारिश की संभावना
इन राज्यों में भी मौसम विभाग की चेतावनी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर तेलंगाना, दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











