
दिल्ली में लव जिहाद का केस, 14 साल की लड़की हुई प्रेग्नेंट, FIR दर्ज
AajTak
Delhi Crime news: दिल्ली के अमन विहार थाने में एक रेप पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया.
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है. यहां अमन विहार में एक युवक ने नाम बदलकर पहले 14 साल की मासूम बच्ची के साथ दोस्ती की और फिर हैवानियत को अंजाम दिया. आरोपी लंबे समय से लड़की के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के 4 महीने प्रेग्नेंट होने की जानकारी परिजनों को मिली.
इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. बताया जा रहा है कि बच्ची के परिवार में सिर्फ मां है, बहुत पहले ही उसके पिता का निधन हो चुका है. पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि एक युवक से उसकी ऐसे ही दोस्ती हो गई थी. दोनों अक्सर मिला करते थे, लेकिन काफी लंबे समय में युवक पीड़िता के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दे रहा था.
आरोपी के साथ क्या अन्य लोग भी हैं इस घटना में शामिल
पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर स्थानीय अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया है, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस अब आरोपी के साथ इस पूरी वारदात में कौन-कौन लोग हैं उसकी तलाश में जुटी हुई है.
हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर किया विरोध
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में रोष देखने को मिल रहा है. बजरंग दल समेत तमाम हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर लव जिहाद का प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









