
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत, 24 घंटे में 20394 नए केस
AajTak
बीते 24 घंटे में सामने आए 20,394 केस के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों का कुल आंकड़ा 11,94,946 हो गया है. बीते 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 24,444 है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. सूबे में कोरोना का कहर जारी. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के चलते 407 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 20,394 नए मामले दर्ज किए गए हैं. 407 नई मौतों के मामले के साथ ही राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16,966 हो गई है. दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 92,290 हो गई है. राहत की बात यह है कि लॉकडाउन लगने के बाद से अब सूबे में संक्रमण दर घटकर 28.33 फीसदी हो गई है. वहीं, सक्रिय कोरोना मरीजों की दर भी घटकर 7.72 फीसदी पहुंच गई है. दिल्ली में इस समय होम आइसोलेशन में 50,742 मरीज हैं. राज्य में रिकवरी दर 90.85 फीसदी है. बीते 24 घंटे में सामने आए 20,394 केस के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों का कुल आंकड़ा 11,94,946 हो गया है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










