
दिल्ली में रेबीज घोषित होगा 'अधिसूचित रोग', हर केस की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग होगी अनिवार्य
AajTak
दिल्ली सरकार रेबीज से होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के तहत इसे महामारी रोग अधिनियम के अंतर्गत ‘अधिसूचित रोग’ घोषित करने जा रही है. अधिसूचना जारी होने के बाद सभी सरकारी-निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए रेबीज मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी.
दिल्ली सरकार राजधानी में रेबीज से होने वाली मौतों को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाने जा रही है. सरकार महामारी रोग अधिनियम (Epidemic Diseases Act) के तहत रेबीज को 'अधिसूचित रोग' (Notifiable Disease) घोषित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में बहुत जल्द आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह फैसला रेबीज से मानवीय मौतों को शून्य करने के सरकार के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण और आवश्यक कदम है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, 'रेबीज एक पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है और इससे होने वाली किसी भी मौत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.'
अधिसूचना जारी होने के बाद दिल्ली के सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग होम तथा निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को इसके दायरे में लाया जाएगा. अब मनुष्यों में रेबीज के संदिग्ध, संभावित तथा पुष्ट मामलों की जानकारी तुरंत संबंधित जिला और राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा. इससे रेबीज के मामलों की समय पर पहचान, सटीक निगरानी और तेज़ सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी.
निगरानी मजबूत होने से रोकथाम होगी प्रभावी
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अनिवार्य रिपोर्टिंग से रेबीज के मामलों के ट्रेंड और हॉटस्पॉट की आसानी से पहचान हो सकेगी. मानव एवं पशु स्वास्थ्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लक्षित रोकथाम अभियान चलाए जा सकेंगे. रेबीज के लक्षण उभरने के बाद यह बीमारी लगभग हमेशा घातक साबित होती है, लेकिन कुत्ते के काटने के तुरंत बाद वैक्सीन और इम्यूनोग्लोब्युलिन दिए जाने पर इसे पूरी तरह रोका जा सकता है.
दिल्ली में वैक्सीन और सीरम की मौजूदा व्यवस्था

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






