
दिल्ली में मिंटो ब्रिज का निरीक्षण करने क्यों पहुंचे मुख्यमंत्री और PWD मंत्री, देखें रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली के मिंटो ब्रिज का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण किया. बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. मिंटो ब्रिज में हर साल होने वाली वाटरलॉगिंग को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











