
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर अब नहीं लगेगा जुर्माना, DDMA का फैसला
AajTak
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा. गुरुवार को DDMA की बैठक में यह फैसला लिया गया है. डीडीएमए ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना के फैसले को वापस ले लिया है. फिलहाल दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था.
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा. गुरुवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है. DDMA ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना के फैसले को वापस ले लिया है. फिलहाल दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था.
DDMA के सूत्रों के मुताबिक, जुर्माना वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लोग मास्क का इस्तेमाल बंद कर दें, कोरोना के उचित व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए. बता दें कि इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नही लेने का फैसला किया गया था. इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वापस लिया गया था.
इससे पहले दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की 4 फरवरी को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि अगर आप कार में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 113 नए केस मिले जबकि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के अब 458 एक्टिव केस हैं. वहीं, बुधवार को कोरोना के 123 नए केस दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान एक मरीज की जान भी चली गई थी. कोरोना के नए केस मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 64 हजार 970 हो गई. वहीं कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हजार 151 हो गई है.
ये भी पढ़ें

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







