
दिल्ली में महंगा होगा प्रॉपर्टी खरीदना... सरकार ने सर्किल रेट संशोधन पर लोगों से मांगे सुझाव
AajTak
सर्किल रेट किसी भी इलाके में संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए तय की गई न्यूनतम दर होती है. यानी किसी प्रॉपर्टी को इससे कम मूल्य पर रजिस्टर्ड नहीं कराया जा सकता. दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम बाजार दरों के अनुरूप सर्किल रेट को लाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है. कई सालों से संपत्ति बाजार में जो तेजी और बदलाव आया है, उसके हिसाब से मौजूदा दरें पुरानी पड़ गई हैं.
दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह खबर अहम है. राजधानी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की लागत अब बढ़ सकती है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट (न्यूनतम संपत्ति मूल्यांकन दर) संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में राजस्व विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर जनता से राय और सुझाव मांगे हैं.
क्या है सर्किल रेट?
सर्किल रेट किसी भी इलाके में संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए तय की गई न्यूनतम दर होती है. यानी किसी प्रॉपर्टी को इससे कम मूल्य पर रजिस्टर्ड नहीं कराया जा सकता. यह दर सरकार द्वारा तय की जाती है और इसका मकसद संपत्ति लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखना और रियल एस्टेट सेक्टर से राजस्व संग्रह बढ़ाना होता है.
दिल्ली में 8 श्रेणी में बांटे गए हैं इलाके
वर्तमान में दिल्ली के इलाकों को आठ श्रेणियों में बांटा गया है- ‘ए’ से लेकर ‘एच’ तक. ‘ए’ श्रेणी के इलाकों को सबसे पॉश और महंगा माना जाता है, जैसे कि वसंत विहार, गोल्फ लिंक, डिफेंस कॉलोनी आदि. ‘एच’ श्रेणी में गांव और अपेक्षाकृत कम विकसित क्षेत्र आते हैं. ‘ए’ श्रेणी वाले इलाकों में सबसे ऊंचे सर्किल रेट लागू हैं जबकि ‘एच’ श्रेणी में सबसे कम.
क्यों हो रहा है संशोधन?

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










