
दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा केस, अब 31 साल की नाइजीरियाई महिला निकली पॉजिटिव
AajTak
केरल के बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. यहां बुधवार को मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है. इस बार 31 साल की एक नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला है.
देश में मंकीपॉक्स के केसों से चिंता बढ़ने लगी है. केरल के बाद अब दिल्ली में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. यहां बुधवार को मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है. इस बार 31 साल की एक नाइजीरियन युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का चौथा मामला है. देश में अब तक कुल नौ लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, इनमें केरल में 5 केस सामने आए हैं.
दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित होने वाला तीसरा व्यक्ति भी नाइजीरिया का था. जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय यह युवक दिल्ली में ही रहता है. यह हाल में कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गया था.
दिल्ली के निजी अस्पतालों में भी होगा इलाज
दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स से संक्रमितों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में किया जा रहा है, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने तीन प्राइवेट अस्पतालों को भी मंकीपॉक्स के इलाज के लिए निर्देश दे दिए हैं.
नॉर्थ दिल्ली के MD सिटी हॉस्पिटल, ईस्ट दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल और साउथ दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल को आइसोलेशन रूम बनाने के लिए कहा गया है. आदेश के मुताबिक हर अस्पताल को 5 रूम सस्पेक्ट मंकीपॉक्स केस के लिए और 5 रूम कन्फर्म मंकीपॉक्स केस के लिए तैयार करने होंगे.
मालूम हो कि LNJP अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में फिलहाल 10 बेड्स की व्यवस्था की गई है. अस्पताल में 20 डॉक्टर्स की टीम तैनात हैं, जिसमें स्किन स्पेशलिट, फिजिशियन, माइक्रो बायोलॉजी के साथ-साथ नर्सिंग स्टॉफ, हेल्थ वर्कर्स शामिल हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







