
दिल्ली में भी युद्ध जैसे हालातों की तैयारी... इन 50 जगहों पर शाम 4 बजे होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे नई और जटिल सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को लेकर तैयारी सुनिश्चित करें. इसी के तहत दिल्ली में व्यापक स्तर पर यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है. देशभर में ये अभ्यास 7 मई, बुधवार को होगा. इस क्रम में दिल्ली में 50 से अधिक स्थानों पर शाम 4 बजे से अभ्यास किए जाएंगे.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ऐसे में केंद्र सरकार ने नागरिकों को संभावित युद्ध या हमले की स्थिति में तैयार रखने के लिए पूरे देश में सिविल डिफेंस ड्रिल्स आयोजित करने का निर्णय लिया है. देशभर में ये अभ्यास 7 मई, बुधवार को होगा. इस क्रम में दिल्ली में 50 से अधिक स्थानों पर शाम 4 बजे से अभ्यास किए जाएंगे.
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे नई और जटिल सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को लेकर तैयारी सुनिश्चित करें. इसी के तहत दिल्ली में व्यापक स्तर पर यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है.
नई दिल्ली जिले के प्रमुख स्थानों पर अभ्यास
दिल्ली के नई दिल्ली जिले में ये ड्रिल्स खान मार्केट, NDMC कार्यालय, पालिका केंद्र, चारक पालिका अस्पताल, वसंत विहार की D-6 रिहायशी कॉलोनी, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रमुख स्थानों पर होंगी.
550 स्कूलों में मॉक ड्रिल्स, हवाई हमले की तैयारी सिखाई जाएगी
राजधानी के 550 स्कूलों में भी इस अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है. यहां छात्रों और स्टाफ को हवाई हमले की चेतावनी सायरन, बंकर की सफाई और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











