
दिल्ली में भयंकर गर्मी से त्राहिमाम, बिजली की डिमांड 2 साल में सबसे हाई
AajTak
बुधवार के दिन दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 6921 मेगावाट पहुंच गई है. यह 2020 और 2021 में अब तक की सर्वाधिक मांग है. इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार के दिन भी दिल्ली में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया था.
उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है, लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रखा है. ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ रही है. बुधवार के दिन दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 6921 मेगावाट पहुंच गई है. यह 2020 और 2021 में अब तक की सर्वाधिक मांग है. इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार के दिन भी दिल्ली में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया था. मंगलवार को यहां बिजली की पीक डिमांड 6592 मेगावाॅट थी.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










