
दिल्ली में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, नीरज बवाना गिरोह का मददगार गिरफ्तार
AajTak
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रवि कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में शुक्रवार को एक एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कुख्यात नीरज बवाना गिरोह के एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया बदमाश पहले से कई मामलों में वॉन्टेड है. उसके खिलाफ हत्या और डकैती जैसे संगीन मामले भी दर्ज हैं.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रवि कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है.
DCP रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन एक घोषित अपराधी है. उन्होंने बताया कि वह हत्या और सशस्त्र डकैती सहित कई मामलों में वांछित था, और लाजपत नगर में गोलीबारी के सिलसिले में भी वॉन्टेड था.
पुलिस उपायुक्त के अनुसार, गैंगस्टर नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के एक ज्ञात सहयोगी सचिन को फरीदाबाद से तुगलकाबाद की ओर जाने की सूचना के आधार पर रोका गया. इसके लिए पुलिस की एक टीम ने वहां रास्ते पर जाल बिछाया.
रवि कुमार सिंह ने आगे बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे संदिग्ध को मोटरसाइकिल पर देखा गया था. जब सचिन को रोका गया तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मोटरसाइकिल से गिर गया और उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं.
डीसीपी रवि के मुताबिक, एक गोली सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. पुलिस टीम की बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपी ने फायरिंग जारी रखी. डीसीपी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की. इस दौरान बदमाश सचिन के पैर में गोली लग गई और वो पकड़ा गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








