
दिल्ली में बड़ा धमाका, क्या राजधानी को दहलाने की है साजिश?
AajTak
राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने में दो धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाकर रख दी है. एक महीने पहले रोहिणी में हुए एक धमाके की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब प्रशांत विहार में हुए धमाके ने पूरे आसमान को धुआं-धुआं कर दिया है. ठंड की अलसाई दोपहर में प्रशांत विहार में हुए धमाके ने आसपास के लोगों में दहशत भर दिया. धमाके तत्काल बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. हालांकि, अभी तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











