
दिल्ली में बंदूक के बल पर सरेआम 1 करोड़ रुपये की लूट, बैग छीन भागे बदमाश
AajTak
दिल्ली में दिनदहाड़े बंदूक के बल पर बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये लूट लिए. ऑटो से चांदनी चौक जा रहे दो लोगों को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और बंदूक दिखाकर उनसे बैग छीन लिए. पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों को ढूंढने में जुट गई है. लूट की ये वारदात मेट्रो पिलर संख्या 147 वीर बंदा बैरागी मार्ग के पास हुई है.
दिल्ली में बंदूक के बल पर एक करोड़ रुपये की लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने दो लोगों से एक करोड़ रुपये लूट लिए.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी के मुताबिक, मोती नगर निवासी सुरेश (उम्र-31 साल) को बुधवार को कमलेश शाह नाम के शख्स ने चांदनी चौक में डिलीवरी के लिए 1 करोड़ रुपये से भरे दो बैग दिए थे. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे सुरेश, राकेश नाम के व्यक्ति के साथ बैग पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा से चांदनी चौक जा रहे थे.
जब वो मेट्रो पिलर संख्या 147 वीर बंदा बैरागी मार्ग के पास पहुंचे तो दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग आए और उन्हें रोक लिया. डीसीपी ने कहा, उन्होंने बंदूक के बल पर उन्हें डरा धमका कर पैसों से भरा बैग छीन लिया और प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए. पुलिस ने कहा कि आईपीसी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी अभी हाल ही में हरियाणा पुलिस क्राइम यूनिट ने ऐसे गैंग के गुर्गों को पकड़ा था जो हथियारों के दम पर केएमपी और केजीपी पर ट्रक चालकों को लूटते थे. टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी अब तक सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके थे और पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे.
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया था कि क्राइम यूनिट मानेसर की टीम को सूचना मिली थी कि केएमपी और केजीपी पर ट्रक चालकों से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ युवक पहुंच रहे हैं. सूचना मिलने पर क्राइम यूनिट ने जाल बिछाया. जैसे ही लुटेरे केएमपी पर ट्रक चालक को रोक कर लूटने लगे तो पुलिस ने चारों को काबू कर लिया. आरोपियों की पहचान आबिद अल्ली, फिरोज खान, खालिद और औरंगजेब के रूप में हुई है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









