
दिल्ली में फिर सातों सीटों पर BJP का कब्जा, सबसे बड़ी जीत चंदोलिया की... जानें- क्या बना रिकॉर्ड
AajTak
बीजेपी ने इस बार दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है. उसके तीनों पूर्व मेयर और तीनों मौजूदा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मल्होत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं.
दिल्ली में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर एक बार फिर जीत हासिल कर ली है. इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सातों सीटें जीत ली थीं.
राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ी जीत उत्तर-पश्चिमी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया को मिली है. उन्होंने 2.90 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है. उनके बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी ने 1.38 लाख वोटों के अंतर से कन्हैया कुमार को हराकर चुनाव जीता है.
बीजेपी ने इस बार दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है. उसके तीनों पूर्व मेयर और तीनों मौजूदा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मल्होत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं.
दिल्ली में क्या रहा बीजेपी का प्रदर्शन?
- योगेंद्र चंदोलियाः उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने सबसे ज्यादा 2,90,849 वोट के अंतर से जीत हासिल की है. उन्हें कुल 8,66,483 वोट मिले हैं. जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के उदित राज को 5,75,634 वोट मिले हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हंसराज हंस ने ये सीट 5,53,897 वोट के अंतर से जीती थी और उन्हें कुल 8,48,663 वोट मिले थे. 2019 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह 2,94,766 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया 2,38,882 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे.
- मनोज तिवारीः बीजेपी के मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1,38,778 वोटों से हरा दिया है. मनोज तिवारी को कुल 8,24,451 और कन्हैया कुमार को कुल 6,85,673 वोट मिले हैं. खास बात है कि ये सीट कन्हैया कुमार की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही. मनोज तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों के अंतर से हराया था. तिवारी ने तब 7,87,799 वोट हासिल किये थे. आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे 2019 में 1,90,856 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











