
दिल्ली में फिर सरेआम चाकूबाजी, आदर्श नगर में लड़के पर चाकू से किए कई वार, डरा देगा वीडियो
AajTak
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें दिख रहा कि दो लड़कों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई और सरेआम चाकू से हमला किया.
राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्कूल के छात्र पर दो लड़को ने जानलेवा हमला कर दिया. चाकू से हमला कर कई वार किए गए और साथ ही लात घूंसे से भी मारपीट की गई. मामला आदर्श नगर थाना इलाके के महात्मा गांधी रोड का है.
जानकारी के मुताबिक, किसी विवाद को लेकर जहांगीरपुरी के रहने वाले दो लड़कों ने एक युवक का पीछा किया. इसके बाद महात्मा गांधी मार्ग पर ही रोक कर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. दूसरा युवक जब मौके पर आया, तो उसके संग जबरदस्त तरीके से चाकू बाजी भी की. घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है.
लोग मुख दर्शक बनकर देखते रहे वारदात
सीसीटीवी में साफ दिख रहा कि पीछे से भाग कर आते हुए युवक को दो लड़को ने पहले रोका और फिर मारपीट करने के बाद चाकू बाजी की. इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग खड़े थे. स्कूल के छात्र-छात्राएं और मौके पर कई लोग सभी मुख दर्शक बनकर पूरी वारदात को देखते रहे.
RWA और स्थानीय लोग भी परेशान
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि मारपीट कर रहे दोनों लड़कों को रोका सके. आदर्श नगर इलाके में इस तरीके की वारदातों के बढ़ने के चलते RWA और स्थानीय लोग भी परेशान हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











