
दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, इस नियम को बदलने की तैयारी में MCD
AajTak
दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है. 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया आया है.
राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क एक फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. पिछले महीने दिल्ली के तीन निगमों- उत्तर, पूर्व और दक्षिण के विलय के बाद यह पहला बड़ा फैसला है.
तीन फीसदी और दो फीसदी है चार्ज मौजूदा समय में दिल्ली में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए तीन फीसदी और महिलाओं के लिए दो फीसदी है. निगम के एक अधिकारी ने बताया है कि इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए चार फीसदी और महिलाओं के लिए तीन फीसदी ट्रांसफर फीस होगी.
इस कदम का उद्देश्य निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार करना है. जो पिछले कुछ वर्षों में बुरी तरह से खराब हो गया है. COVID-19 महामारी के दौरान स्थिति और दयनीय हो गई. समस्या यहां तक है कि निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्थायी समिति में विशेष अधिकारी के सामने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियों पर ट्रांसफर शुल्क में 1 फीसदी की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने मंजूरी दे दी. वृद्धि के बाद, ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए 4 फीसदी और महिलाओं के लिए 3 फीसदी होगा.
रॉयटर्स के एक हालिया सर्वे के अनुसार, मुंबई और दिल्ली में संपत्ति की कीमतें, इस साल और अगले साल 4 फीसदी से 5 फीसदी के बीच बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा NCR के आस-पास की संपत्तियां भी महंगी हो सकती हैं.
अगले दो वर्षों के दौरान बेंगलुरु और चेन्नई में कीमतें 5.5 फीसदी-6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. जबकि कुल मिलाकर भारत में 7.5 फीसदी की वृद्धि होगी, जो पांच वर्षों में सबसे तेज वृद्धि है. हालांकि, मुंबई शहर में अप्रैल में 11,744 यूनिट्स संपत्ति बिक्री रजिस्ट्रेशन में 30 फीसदी की गिरावट देखी गई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











