
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए हो सकती है आर्टिफिशियल बारिश? चीन कर चुका है ये कारनामा
AajTak
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को अपने आवास पर यह बैठक की. इस बैठक के बाद राय ने बताया कि आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल बारिश का प्रस्ताव रखा है. लेकिन क्लाउड सीडिंग का उनका मॉडल मॉनसून सीजन के लिए है. इसलिए हमने उनसे दिल्ली में सर्दियों के मौसम में आर्टिफिशियल बारिश की संभावनाएं तलाशने को कहा है.
दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भयंकर प्रदूषण की मार झेल रहा है. स्कूलों को बंद कर दिया गया है. लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है. ऐसे में राजधानी में आर्टिफिशियल बारिश (Artificial Rain) कराए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. इस संबंध में पर्यावरण मंत्री ने बुधवार को आईआईटी कानपुर की टीम के साथ बैठक भी की.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को अपने आवास पर यह बैठक की. इस बैठक के बाद राय ने बताया कि आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल बारिश का प्रस्ताव रखा है. लेकिन क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) का उनका मॉडल मॉनसून सीजन के लिए है. इसलिए हमने उनसे दिल्ली में सर्दियों के मौसम में आर्टिफिशियल बारिश की संभावनाएं तलाशने को कहा है.
इसी साल टेस्टिंग कामयाब हुई है
आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट साल 2017 से क्लाउड सीडिंग के जरिए आर्टिफिशियल बारिश करवाने की तकनीक पर काम कर रहे थे. इसी साल जून में आईआईटी कानपुर को इसमें कामयाबी मिली थी. टेस्टिंग के दौरान सेना एयरक्राफ्ट (छोटे विमान) को पांच हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाया गया. इसके बाद क्लाउड सीडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए बादलों में एक केमिकल पाउडर छिड़का, जिससे पानी की बूंदें बनने लगीं. और कुछ देर बाद आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई.
क्या होती है क्लाउड सीडिंग?
माना जाता है कि क्लाउड सीडिंग पर 1940 के दशक से काम चल रहा है. अमेरिका पर आरोप लगते रहे हैं कि वियतनाम युद्ध में उसने क्लाउड सीडिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया था. इससे वियतनामी सेना की सप्लाई चेन बिगड़ गई थी, क्योंकि ज्यादा बारिश से जमीन दलदली हो गई थी. हालांकि, इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







